आज शायद ही एसा कोई व्यक्ति होगा जिसे कम्प्यूटर की जानकारी न हो जिसने कम्प्यूटर न देखा हो।आजकल लगभग हर संस्था में काम करने का साधन कम्प्यूटर हो गया है हास्पीटल में चिकित्सक रोगों को डाईग्नोज करने के लिए अब कम्प्यूटर का प्रयोग करने लगे हैं।रेलों में रेलों का आने जाने से लेकर यात्री टिकटों सव का हिसाव किताव कम्प्यूटर से ही होता है। आज घर से लेकर हर स्थान बैंक, स्कूल,होटल,दुकान,हर कहीं कम्प्यूटर का प्रयोग होता दिखाई देता है।
फिर भी यह कहना कि कम्प्यूटर सब कुछ कर सकता है सही नही होगा किन्तु यह विल्कुल सही है कि कम्प्यूटर सब कुछ नही पर बहुत कुछ कर सकता है।यह जो कुछ करता है विल्कुल सही सही व बहुत कम समय में कर सकता है।अब प्रश्न उठता है कि
कम्प्यूटर है क्या
?
तो यह समझना जरुरी है कि कम्प्यूटर नाम कहाँ से आया तो कम्प्यूटर शब्द आया लैटिन भाषा के शब्द कम्प्यूट से जहाँ कम्प्यूट का मतलब है गणना करना और कम्प्यूटर का मतलव हुआ गणना करने वाला।अतःअपने प्रारम्भिक रुप में कम्प्यूटर को बनाने का उद्देश्य गणना करने वाली या कैल्कुलेटिंग मशीन ही वनाना था।परन्तु आज यह एक एसी इलैक्ट्रानिक मशीन है जिसका 20 % काम ही गणितीय या मैथमेटिकली है वाकी 80% काम यह अन्य प्रकार के काम ही करता है।
अपने पूर्ण रुप में कम्प्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रानिक मशीन है जिसकी सम्पूर्ण कार्य प्रणालीINPUT DEVICES से प्राप्त
DATA
व उसके साथ दिये जाने वाले निर्देशों या INSTRUCTION के आधार पर संचालित होकर दिये गये डाटा पर प्रक्रिया
PROCESSING करके
उसका परिणाम
OUTPUT DEVICES पर RESULT प्रदान करती है।
अव बात आती है कि यह DATA व INFORMATION क्या है।
DATA-
किसी चीज के वारे में किसी तथ्य या जानकारी को
DATA
कहते हैं। जैसे किसी स्टूडेंट के वारे में उसकी जन्मतिथि,उसके पिता का नाम,माता का नाम, रोल न.,कक्षा, उसके विषयवार प्राप्तांक, पूर्णांक,घर का पता,आदि जानकारियाँ डाटा है।जो किसी बच्चे का रजिल्ट वनाने के लिए जरुरी है।
अतः हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते है कि डाटा किसी तथ्य, अंको या शब्दों का वह समूह है जिस पर प्रक्रिया के बाद अर्थ पूर्ण सूचना प्राप्त होती है।
PROCESSING- डाटा को सही ढंग से लगाना,तथा उससे परिणाम प्राप्त करने के लिए उसका विश्लेषण करना
प्रक्रिया या PROCESSING कहलाता है
INFORMATION – PROCESSING
से प्राप्त परिणाम या RESULT ही
INFORMATION
या सूचना कहलाता है।
Post a Comment