BREAKING NEWS

Entertainment

Fashion

Food

Wednesday, October 17, 2012

How can we add Twitter Bird to Blog or A Web site?


आपने कुछ ब्लागों पर ट्वीटर फ्लाइंग वर्ड जरुर देखी होगी और आपकी भी इच्छा की होगी कि आप यह वर्ड अपने ब्लाग पर या वेवसाइट पर लगाऐं तो लो हम लाए हैं आपके लिए  इसे लगाने का तरीका यह एक ऐसी चिड़िया है जो मडराते हुए दो साइड में को रास्ता बनाती है।
1- Tweets this
2- Follow me
मैं समझता हूँ कि आजकल के समय में Twitter दुनिया का एक ऐसा सोशल मीडिया नेटवर्क है जिसे बहुत विशाल संख्या में use कर रहे हैं।और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका भी ब्लाग या वेवसाइट ट्विटर पर प्रमोट हो और आपके विजिटर आपके लिखे पेजों का प्रचार कर सकें। आपको यह तरीका आपके फोलोअर वढ़ाने में भी सहयोगी बनेगा। और सबसे खास बात यह है कि यह आपके वेव साइट या ब्लाग की सुन्दरता भी बढ़ाता है और साथ ही साथ आपके ब्लाग के दर्शकों की संख्या भी बढ़ाता है।अगर आप इसका प्रिव्यु देखना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। CLICK HEAR
                   इसके लिए अब आपको एसा लगा रहा होगा कि यह बात ही करता रहेगा या कुछ बताएगा भी तो मैं आपका इंतजार खत्म कर रहा हूँ और बता रहा हूँ कि 
             यह ट्विटर वर्ड कैसे हमारे ब्लाग पर लगेगी ?तो इसके लिए आपको कुछ कदम उठाने पड़ेगे।
1-Go to Blogger > Design > Edit HTML
2- अपनी वेव साइट का वेक अप जरुर लें लें।
3- Search for  </body> 
4- जब आप इसे सर्च कर लें  तब सर्च करने के बाद इसके just ऊपर टाइप करें
<script src='http://bloggerblogwidgets.googlecode.com/files/way2blogging.org-tripleflap.js' type='text/javascript'> 
</script> 
<script type='text/javascript'> 
var twitterAccount = &quot;Websmarton
&quot;; 
var tweetThisText = &quot; <data:blog.pageTitle/> : <data:blog.url/> &quot;; 
tripleflapInit(); 
</script> 
5-जब आप यह पेस्ट कर लें तब आप जहाँ  Webmsmarton  लिखा है वहाँ आपको अपना twitter User name डालना है।
6- अपने टेम्पलीट को सेव कर दें।
7- अब आप जब अपने ब्लाग पर पहुचेंगें तब आप देखकर खुश हो जाएगे कि आपका किया काम पूरा हो गया है।



Monday, October 8, 2012

what is a blog?ब्लाग क्या है?

what is a blog?ब्लाग क्या है?
प्रत्येक व्यक्ति जो इण्टरनेट यूजर है उनमें शायद ही कोई एसा व्यक्ति होगा जो यह न जाने कि वेवसाइट क्या होती है। और जो व्यक्ति यह जानता है कि वेवसाइट क्या है उसे यह समझना बहुत आसान है क्योंकि ब्लाग भी वेव साइट का एक छोटा रुप है।और छोटा रुप होने के कारण ही इसे वेव लाग या ब्लाग कहा जाता है। वेव साइट के इस रुप में नई पोस्टें तुरन्त के तुरन्त कालक्रम के अनुसार प्रदर्शित की जाती हैं।
Blog is also a small website and so it is called a "Web log".this small website includes frequently updated posts(new entries)appearing in reverse chronological order.in we can call it Blog.

Saturday, October 6, 2012

Hello World- SMART WEB ON शुरु हो गया


ब्लाग की शुरुआत करने से पहले मैं सभी ब्लागर बन्धुओं तथा अपने प्यारे प्यारे व सम्मानित विजिटर्स का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उनसे राम-राम, जय श्री कृष्ण, सत श्री अकाल,गुड मार्निंग, ईवनिंग, नाइट के साथ साथ सलाम भी करता हूँ। क्योकि आप मेरी साइट पर आते हैं तो आप हमारे अतिथि भी हैं और अतिथि देवो भव हमारा हमारे हिन्दु समाज का मूल मंत्र भी है अतः फिर दोबारा से आपका आभार

पिछले महिने रजिस्ट्रेशन करने के बाबजूद मैंने अपने इस ब्लाग पर कोई पोस्ट नही दी तो उसके लिए क्योंकि मैं नयी प्रकार का ब्लाग तैयार करना चाहता था इसलिए मैने रात दिन जागकर पुराने ब्लागों को पढ़ा तथा हिन्दी व अंग्रेजी के अच्छे अच्छे ब्लागरों के ज्ञान कुंज से जो कुछ आपके उपयुक्त मुझे लगा है वो अपने शब्दों में प्रकाशित करने की कोशिश करुँगा।

यह ब्लाग मेरे दूसरे ब्लाग THE LIGHT OF AYURVED जिसका URL http://ayurvedlight.blogspot.in है से कई मायनों में अलग होगा वह ब्लाग आयुर्वेद के सिद्धान्तों व रोगों की जानकारी के साथ ही आपको आयुर्वेदिक योगों की भी जानकारी उपलब्ध कराता है अभी उसमें मैं बहुत से आयुर्वेदिक टापिक्स लाने की तैयारी कर रहा हूँ। जिससे वह आपके लिए और अधिक रोचक हो जाएगा।आयुर्वैद का ज्ञान तो अथाह है मैं तो उसमें से कुछ ही चीजें आपके लिए ला पाता हूँ वैसे आपको ज्यादा से ज्यादा ठोस व उपयुक्त जानकारी दे सकूँ मेरी यही इच्छा रहती है मै आप लोगों से इसीलिए अनुरोध करता हूँ कि मुझे प्रोत्साहित करने के लिए आप केवल एक टिप्पणी अवश्य किया करें। मैं अपने ब्लागों को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लिखता हूँ इसलिए मैंने बड़े फोन्ट प्रयोग किए हैं जिससे किसी वर्ग के लोगों को पढ़ने मे परेशानी न महसूस हो।



मेरा यह ब्लाग समर्पित रहेगा उन नये ब्लागरो को जिन्होने अभी ब्लागिंग की दुनिया में कदम रखा है।इस ब्लाग का नाम भी मैने सोच समझ कर SMART WEB ON रखा है।यह ब्लाग ब्लाग निर्माण में आने बाली समस्याओं के निस्तारण के साथ ही नये नये CEO तरीकों से तो परिचित कराएगा ही साथ ही यह ब्लागरों को- ब्लाग क्या है ? ब्लाग निर्माण कैसे किया जाए ? ब्लाग पर पाठक संख्या कैसे वढ़े ? आदि बातों को कदम दर कदम समझाने का प्रयास करेगा।

                                                              मुझे इस काम मैं आपसे सहयोग की आकांक्षा रहैगी आपको मेरी जो पोस्ट अच्छी लगे उस पर टिप्पणी कर मेरा प्रोत्साहन व मार्गदर्शन करने का प्रयास करें जिससे मै दूने उत्साह से अपने काम को अंजाम दूँ।और मेरा योग्य और अनुभवी वरिष्ठ ब्लागर बंधुओं से अनुरोध है कि अगर कोई पोस्ट अच्छी न लगे तो कृपया मुझे मेरे e mail पते kanhakid@gmail.com पर मेल कर दें जिससे मैं अपनी पोस्ट सही कर दूँ।जिससे मैं अपने पाठक बंधुओं को सही जानकारी दे सकूँ।


 



 

Tuesday, September 18, 2012

कम्प्यूटर क्या है

आज शायद ही एसा कोई व्यक्ति होगा जिसे कम्प्यूटर की जानकारी न हो जिसने कम्प्यूटर न देखा हो।आजकल लगभग हर संस्था में काम करने का साधन कम्प्यूटर हो गया है हास्पीटल में चिकित्सक रोगों को डाईग्नोज करने के लिए अब कम्प्यूटर का प्रयोग करने लगे हैं।रेलों में रेलों का आने जाने से लेकर यात्री टिकटों सव का हिसाव किताव कम्प्यूटर से ही होता है। आज घर से लेकर हर स्थान बैंक, स्कूल,होटल,दुकान,हर कहीं कम्प्यूटर का प्रयोग होता दिखाई देता है।
फिर भी यह कहना कि कम्प्यूटर सब कुछ कर सकता है सही नही होगा किन्तु यह विल्कुल सही है कि कम्प्यूटर सब कुछ नही पर बहुत कुछ कर सकता है।यह जो कुछ करता है विल्कुल सही सही व बहुत कम समय में कर सकता है।अब प्रश्न उठता है कि

कम्प्यूटर है क्या
?

तो यह समझना जरुरी है कि कम्प्यूटर नाम कहाँ से आया तो कम्प्यूटर शब्द आया लैटिन भाषा के शब्द कम्प्यूट से जहाँ कम्प्यूट का मतलब है गणना करना और कम्प्यूटर का मतलव हुआ गणना करने वाला।अतःअपने प्रारम्भिक रुप में कम्प्यूटर को बनाने का उद्देश्य गणना करने वाली या कैल्कुलेटिंग मशीन ही वनाना था।परन्तु आज यह एक एसी इलैक्ट्रानिक मशीन है जिसका 20 % काम ही गणितीय या मैथमेटिकली है वाकी 80% काम यह अन्य प्रकार के काम ही करता है।
अपने पूर्ण रुप में कम्प्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रानिक मशीन है जिसकी सम्पूर्ण कार्य प्रणालीINPUT DEVICES से प्राप्त
DATA
व उसके साथ दिये जाने वाले निर्देशों या INSTRUCTION के आधार पर संचालित होकर दिये गये डाटा पर प्रक्रिया
PROCESSING करके
उसका परिणाम
OUTPUT DEVICES पर RESULT प्रदान करती है।

अव बात आती है कि यह DATA INFORMATION क्या है।

DATA-
किसी चीज के वारे में किसी तथ्य या जानकारी को
DATA
कहते हैं। जैसे किसी स्टूडेंट के वारे में उसकी जन्मतिथि,उसके पिता का नाम,माता का नाम, रोल न.,कक्षा, उसके विषयवार प्राप्तांक, पूर्णांक,घर का पता,आदि जानकारियाँ डाटा है।जो किसी बच्चे का रजिल्ट वनाने के लिए जरुरी है।
अतः हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते है कि डाटा किसी तथ्य, अंको या शब्दों का वह समूह है जिस पर प्रक्रिया के बाद अर्थ पूर्ण सूचना प्राप्त होती है।

PROCESSING- डाटा को सही ढंग से लगाना,तथा उससे परिणाम प्राप्त करने के लिए उसका विश्लेषण करना
प्रक्रिया या PROCESSING कहलाता है


 


 

    
 


 


 

INFORMATION – PROCESSING
से प्राप्त परिणाम या RESULT ही
INFORMATION
या सूचना कहलाता है।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

 
Back To Top
Copyright © 2014 SMART WEB ON . Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates